फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बाजार, सीमाओं पर तलाशी

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में बंद पड़ा बाजार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रविवार के लॉकडाउन में जगह-जगह रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/बालैनी। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार बंद रहे। नगर से लेकर देहात तक तथा मुख्य चौराहों पर पुलिस की नजर रही। जिले की सीमाओं के अलावा मुख्य स्थानों व मार्गों पर पुलिस ने चेकिंग की। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन बार्डर के चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के बाद ही वाहनों को जिले में प्रवेश दिया गया। लॉकडाउन में शहर से लेकर देहात तक बाजार व दुकानें बंद रही। नगर में मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजरों में पुलिस का पहरा रहा। लोगों ने घर पर रहकर अपना दिन गुजारा। जरूरी काम के लिए लोग घरों से बाहर निकले। अग्रवाल मंडी टटीरी में भी मुख्य बाजार व मार्गों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले व मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें