फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ऋषभ गर्ग की मौत पर बंद रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम इंजन की चपेट में आने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

परिजनों ने गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
अग्रवाल मंडी टटीरी। शुक्रवार की शाम इंजन की चपेट में आने से युवक ऋषभ गर्ग की मौत पर शनिवार को नगर में शोक व्याप्त रहा। अधिकतर बाजार बंद रहे। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ऋषभ गर्ग (23) पुत्र संजय गर्ग की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को युवक की मौत पर नगर में शोक व्यक्त किया गया। नगर का आधा बाजार बंद रहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर के पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज सिंघल, अशोक गोयल, राधेश्याम गुप्ता, नईम खान, सोनू, डॉ राकेश, पूर्व सभासद मनोज कुमार, विकास, प्रवीण मित्तल, सभासद राजीव गोयल सहित कस्बे के लोगों ने युवक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में आगे रहता था ऋषभ
अग्रवाल मंडी टटीरी। ऋषभ के दोस्त मोनू पहलवान ने बताया कि वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कर भाग लेता था। लॉकडाउन में उसने नगर के 50 परिवारों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की थी। सर्दी में वह गरीबों को कंबल बांटता था। रमजान में उसने रोजा रखकर कई परिवारों के घर पहुंचकर रोजा इफ्तारी कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें