फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद, फेरी लगाकर बेची गई राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉकडाउन के कारण जिलेभर में सूने पड़े रहे बाजार
विज्ञापन

बागपत। लॉकडाउन के कारण जिले के बाजार बंद रहे। ईद उल अजहा और रक्षाबंधन पर लोग खरीदारी नहीं कर सकें। रक्षाबंधन को देखते हुए फेरी लगाकर राखियां बेची गई। गली मोहल्ले की दुकानों पर भी राखियों की बिक्री की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को जिले के बाजार और गलिया सूनी पड़ी रही। शहर से देहात तक पुलिस तैनात रही। जिले की सीमाओं के अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई। बालैनी में हिंडन नदी चेकपोस्ट, निवाड़ा चेकपोस्ट, ककड़ीपुर चेकपोस्ट, डूंडाहेडा चेकपोस्ट, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे और बरनावा चेकपोस्ट पर पुलिस तैनात रही। शहर से लेकर देहात तक के बाजार सूने पड़े रहे। नगर के मुख्य चौराहे, राष्ट्रवंदना चौक, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा, ईदगाह रोड, कोर्ट रोड के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य बाजार, बालैनी, कस्बा अमीनगर सराय में बिलजीघर चौपला, फव्वारा चौक, मैन बाजार, कस्बा छपरौली के मुख्य मार्गों व मैन बाजारों में पुलिस तैनात रही। लोगों ने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें