बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा?
- फोटो : BAGHPAT
मनीष व अपूर्वा चुने गए मिस्टर एंड मिस फेयरवेल
बागपत। दिल्ली रोड स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर जनसमूह को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मनीष कुमार को मिस्टर फेयरवेल तथा अपूर्वा को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन रविंद्र कुमार भाटी, प्रधानाचार्य डॉक्टर संताजीत बेग, उपप्रधानाचार्या सविता शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देेने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं ने, विदाई गीत, ग्रुप डांस, एकल डांस प्रस्तुत किया। होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सबसे अधिक उपस्थिति के लिए अपूर्वा, अच्छे अनुशासन के लिए अक्षय तथा शैक्षणिक स्तर के लिए मनीषा शर्मा, अर्पिता, शिखा चौहान एवं श्वेता को सम्मनित किया गया। इस मौके पर हरीश श्रीवास्तव, गौरव, मोहित, जगपाल, सीमा जैन, गीता शर्मा मौजूद रहे।