फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को लूटने वाला मंगलामुखी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों के साथ लूट करने वाले एक मंगलामुखी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक और ऑटो चालकों से लिफ्ट लेकर लूट करता है। पकड़ा गया आरोपी गिरोह का सरगना बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह के मुताबिक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चांदीनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से बडे़ वाहनों से लूटपाट करने वाले एक मंगलामुखी के गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। गिरोह का सरगना मंगलामुखी सजधज कर रात में एक्सप्रेस वे पर पहुंच जाता है। यहां से गुजरने वाले ट्रक और टेंपो चालकों से लिफ्ट मांगता है। लिफ्ट मिलते ही वह चालक को अपनी अदाओं के जाल में फंसाता है। इसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्य ट्रक और टैंपो चालकों से रुपये लूटकर फरार हो जाते है। कुछ ट्रक चालक तो लूट का शिकार होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना वहां से निकल जाते है। मगर, कई वाहन चालकों ने करीब एक सप्ताह पूर्व चांदीनगर पुलिस को लूट की घटनाओं की सूचना दी थी। चांदीनगर थाना पुलिस तभी से गिरोह को दबोच के प्रयासों में जुटी थी। मंगलवार की रात पुलिस ने गिरोह के सरगना मंगलामुखी को दबोच लिया। पुलिस उससे लूट की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें