- दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा गांव के संस्कृति पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। शुक्रवार को ऊंची कूद में मनदीप प्रथम और लेमन रेस में आर्यन ने बाजी मारी।
शुक्रवार को हुई सीनियर बालक वर्ग में की ऊंची कूद में मनदीप प्रथम, उदय पंवार द्वितीय और अर्पित मान तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल प्रतियोगिता में आजाद हाउस की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की टीम और खो-खो प्रतियोगिता में भगत हाउस ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में भगत हाउस की टीम विजेता रही। बालक वर्ग की लेमन रेस में आर्यन प्रथम, श्रेय पंवार द्वितीय और वीर पंवार तृतीय रहा, बालिका वर्ग में सनाया प्रथम, अवि द्वितीय और अर्शी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की टारगेट रेस में बालक वर्ग में अर्श ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय तथा नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के डायरेक्टर स्वराज दुहूण ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धमेंद्र पंवार, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा, पीटीआई सचिन कुमार, सुनील सरोहा, आदेश चौधरी, अमित राणा, संगीता, हिना चौधरी, सोनम चौधरी, नीतू चौधरी, डॉ रविता बालियान, निधि शर्मा, शिवानी मान, सरिता पांचाल मौजूद रहे।