फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजकीय विद्यालयों में किया जाएगा प्रबंध एवं विकास समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राजकीय विद्यालयों में होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का गठन किया जाएगा। समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा एक नामित सदस्य और आठ अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। समिति के गठन के लिए मास्टर ट्रेनर विद्यालय के प्रधानाचार्य नामित सदस्य और अभिभावकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर उनके कार्यों और दायित्वों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रधानाचार्य और अभिभावकों को प्रशिक्षण देने के लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बावली और राजकीय कन्या इंटर काॅलेज तुगाना को केंद्र बनाया गया है। एक केंद्र पर पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सदस्य और अभिभावकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाचार्य रीता राठौर और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के केंद्र निर्धारित किए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें