फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने वाला जेल गया
विज्ञापन

बड़ौत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करने वाले आरोपी पति को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गांगनौली गांव निवासी सन्नी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सन्नी व उसके परिवार के लोग महिला से दहेज की मांग करने लगे थे। कई बार पीड़ित महिला के परिजनों ने उनकी मांग भी पूरी की। लेकिन बाद में फिर से दहेज में अन्य सामान लेने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पर मामला दर्ज कराया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सन्नी निवासी गांगनौली को धर दबोचा और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें