बागपत। काठा गंाव में शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को रोकने पर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए आठ लोगों में से एक की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। सीओ ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंगलवार को काठा गांव निवासी विक्की ने बताया कि उसके चाचा कृष्णपाल कश्यप का 25 सितंबर को गांव के ही लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसमें परिवार के महिला समेत आठ लोग घायल हो गए थे। घायल कृष्णपाल दिल्ली रैफर किया गया था। मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने से गांव में तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पाकर सीओ ओमपाल सिंह गांव पहुंचे।