फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के कुचलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरूरपुरकलां गांव में पंचायत घर के पास बुधवार की सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां गांव के पंचायत घर के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति (45) को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक अपना वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां पंचायत घर के पास हुआ हादसा बुधवार की सुबह करीब का है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव की पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पंचायत नहीं हो सकी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाला व्यक्ति काफी दिन से इधर-उधर घूमता रहता था। इसमें जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें