फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की नहीं हुआ शनाख्त, दूसरी घटना में ट्रक की टक्कर से कैंटर का हेल्पर घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। उधर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर लगने पर कैंटर का हेल्पर गंभीर रूम से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे हसनपुर मसूरी में बालाजी आश्रम के पास करीब 38 वर्षीय व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कैंटर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, दुर्घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर हुई। कासगंज जनपद के गांव बसावनपुर निवासी उवेश पठान बुधवार की दोपहर सिरसा से कैंटर में माल लादकर बरेली के लिए चला था। बृहस्पतिवार की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। हेल्पर अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेरठ स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उवेश पठान के पिता गुलजार ने खेकड़ा कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें