मलकपुर गांव का खिलाड़ी अक्षय पारासर।
- फोटो : BARAUT
रायपुर में चमका मलकपुर का खिलाड़ी
बड़ौत। मलकपुर गांव में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रायपुर में संपन्न हुई 16वीं नेशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप मेें गांव के खिलाड़ी को दूसरा स्थान मिलने पर खुशी जताई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कृष्णपाल सिंह ने व संचालन चंद्रपाल शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बताया कि गांव के दिव्यांग खिलाड़ी अक्षय पाराशर पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने रायपुर में 2 से 4 फरवरी तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में संपन्न हुई 16वीं नेशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अक्षय ने 100 मीटर रेस को 14.98 सेकेंड मेें पूरा किया। जबकि इस रेस को हरियाणा के सोमवीर ने 13.98 सेकेंड मेें पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अक्षय ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। खुशी जताने वालों में पिता चंद्रपाल शर्मा, माता रेखा शर्मा, भाई अतुल पारशर, दादा पंडित सीताराम, संजीव, सुनील, प्रमोद शामिल रहे।