फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के स्टोरकीपर ने जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
हलालपुर गांव निवासी मृतक युवक बिट्टू का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल के स्टोरकीपर ने मानसिक तनाव के चलते जहर निगलकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें मौत का जिम्मेदार तीन साथी कर्मचारियों को ठहराया गया है। आरोप लगाया कि तीनों ने उसे चोरी के झूठे मामले में फंसाया। तीनों उसका प्रमोशन भी नहीं होने दे रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हलालपुर गांव निवासी बिट्टू (26) पुत्र सतबीर मलकपुर शुगर मिल मे स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था।
बुधवार रात वह मिल से घर आया। इसके बाद पास के खेत पर जाकर जहर खाकर जान दे दी। उसका शव पास के खेत पर पड़ा मिला। थोड़ी दूर जहरीले पदार्थ की शीशी और पानी की बोतल मिली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया 26 वर्षीय बिट्टू अविवाहित था। करीब 10-12 वर्ष पहले पिता सतबीर का देहांत हो गया था तभी से वह घर की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहा था। आरोप लगाया गया कि चीनी मिल के तीन कर्मचारी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि उत्पीड़न कर रहे तीनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बिट्टू के भाई चिंट्टू उर्फ दीपक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक विकास, मुकेश दिनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट की कराई जाएगी जांच
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें