फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर मिल ने नए सत्र का दो करोड़ रुपये का भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने पहली बार किसानों से खरीदे गए गन्ने का नए सत्र में भुगतान करना शुरू कर दिया। किसानों के खाते में दो दिन का दो करोड़ रुपये भेज दिया है। साथ ही सोमवार को भी उनके खाते में भुगतान भेजा जाएगा।
विज्ञापन



मलकपुर चीनी मिल ने जनवरी माह में किसानों को पिछले सत्र का बकाया चल रहा 300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान उनके खाते में भेज दिया था। मिल प्रबंधन पर अभी तक किसानों का गन्ना बकाया भुगतान रहता था, जिससे किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ता था। मिल प्रबंधन ने पहली बार किसानों का गन्ना बकाया भुगतान कर इतिहास बनाया था। अब मिल प्रबंधन ने किसानों से नए सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को किसानों के खाते में दो करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं और सोमवार को भी किसानाें के खाते में भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान दो दिन में खरीदे गए गन्ने का किया गया है। मिल अध्यासी विपिन कुमार ने बताया कि किसानों का भुगतान अब लगातार किया जाएगा और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें