बागपत। परिवहन विभाग ने यातायात निमयों का उल्लंघन कर 27 वाहनों का चालान कर ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही चार ओवरलोड वाहनों को सील किया गया। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि बागपत, बड़ौत खेकड़ा में वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गलत साइड, बिना सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने, हेल्मेट नहीं पहनने पर 27 वाहनों के चालान किए गए और उनसे ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा चार ओवरलोड वाहन सील करने के बाद रमाला थाना में जमा कराए गए। बताया कि यह अभियान वाहन चालकों के खिलाफ जारी रहेगा।