फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल में गन्ना कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट 

Sun, 23 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में गन्ना कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान  मिल कर्मियों ने सुरक्षाकर्मियों के समर्थकों को मिल में बंधक बनाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिल प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों को हटाने के आश्वासन के बाद नाराज कर्मचारी शांत पड़े। 
विज्ञापन

मलकपुर मिल में गन्ना विभाग के कर्मचारियों में उस समय आक्रोश व्याप्त हो गया। जब सुरक्षाकर्मी मिल कांटे पर किसानों की तौल उनसे मिलकर अधिक दर्शा रहे थे। इस पर गन्ना कर्मचारी अध्यक्ष सुरेंद्र के नेतृत्व में पप्पू, अनंग पाल, मदन लाल, रूपेश, कुलदीप समेत अन्य कर्मियों ने सुरक्षा कर्मियों का इस बात को लेकर विरोध किया। इसको लेकर सुरक्षाकर्मी और मिल कर्मचारी आपस में भिड़ गए।

कर्मचारियों ने कहा आए दिन सुरक्षाकर्मी किसानों से मिलकर उनकी मिल कांटे पर तौल अधिक दर्ज करा देते हैं। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। जब सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में बाहरी लोग उनके समर्थक आए तो मिल कर्मचारियों ने उन्हें पकड़कर मिल परिसर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


मिल परिसर में तनाव की स्थिति को देखकर मिल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मिल प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों को हटाने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया। तब जाकर नाराज कर्मी मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें