फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जरूर करें, डराने वाले का नाम बताएं

Sat, 28 Jan 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने दो दिन में 48 गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनीं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा डराने या धमकाने वाले की जरूर पुलिस को जानकारी दें। 
विज्ञापन


 सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, बली, काठा, मवी कलां, सरूरपुर समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इसी तरह बड़ौत सीओ कर्मवीर सिंह, रमाला और खेकड़ा सीओ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से 11 फरवरी को सबसे पहले मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं।

कई लोगों ने अपनी पीड़ा बताई तो अफसरों ने उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पिछले दो दिन में 48 गांवों का भ्रमण किया। 
आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर ः बागपत। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने जावेद पुत्र नसीम निवासी मदनपुरी दिल्ली के खिलाफ धारा 171 (क) और 188 आईपीसी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें