फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों को संस्कारवान बनाएं, मजबूत होगी राष्ट्र की नींव’

विज्ञापन
मौजिजाबाद नांगल गांव में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षित होना जरूरी है। बच्चों को संस्कारवान बनाए, जिससे राष्ट्र की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज व स्वयं की उन्नति संभव नहीं है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि समाज बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर देना होगा और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। समाज के युवाओं को शिक्षित बनकर नौकरी के पीछे भागने के बजाय कारोबार की तरफ भी सोचना होगा। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता ही राजनीति में सही भागीदारी दिला सकती है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से स्वर्ण आयोग का गठन कराने की मांग की।
अध्यक्षता चौगामा चौबीसी खाप कृष्ण कुमार व संचालन विक्रम शर्मा ने किया। मौके पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, चिन्मय भारद्वाज, सुधीर कांत शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, अमित भारद्वाज, विजयपाल शर्मा, राधेश्याम भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें