बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। छात्रा के भाई ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
एक गांव में एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। वह स्कूल आते जाते छात्रा को परेशान करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके भाई के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने की एवज दो लाख रुपये की मांग की। छात्रा के भाई ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।