बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में जनता वैदिक काॅलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गीता रानी ने कहा कि सभी को स्वयं से प्यार करना चाहिए और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करें। सचिन गुप्ता ने कहा कि संगीत के माध्यम से हम अवसाद से बच सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र बागपत के सौजन्य से पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल शपथ दिलाई गई। मौके पर दानिश, अमन कुमार, सुषमा त्यागी, आकांक्षा, डिम्पल कश्यप, आंचल, साजन, मानसी, लक्ष्मी, रोनक, अन्नु तोमर, ज्योति तोमर, नेहा, अंशु चौहान, वर्षा और शिवानी शामिल रही। उधर डीएस भवन बिजरौल रोड पर डाॅ. मालती के निर्देशन में रविवार को भी शिविर जारी रहा।