फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परीक्षा छोड़ मुंबई पहुंच गया छात्र, परिजन रवाना

Sun, 26 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। हसनपुर जिवानी गांव से लापता 12वीं कक्षा का छात्र शुक्रवार को परीक्षा छोड़कर मुंबई पहुंच गया। वह मुंबई पुलिस को रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला। सूचना मिलने पर परिवार वाले मुंबई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

हसनपुर जिवानी गांव के रहने वाले सुरेंद्र ने शनिवार को बेटे के लापता होने की शिकायत थाने में दी थी। वह घर से शुक्रवार को किरठल गांव के आदर्श विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में पेपर देने के लिए गया था, जो शुक्रवार को हुई परीक्षा में भी अनुपस्थित रहा। जिसके घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि लापता छात्र मुंबई में रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला। जिसकी सूचना मुंबई पुलिस ने उन्हें दी। परिजन छात्र को लाने के लिए रवाना हो गए है, छात्र के वापस आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें