फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैनमुनि के मंगल प्रवेश पर निकाली महावीर की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत, रथ यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। आचार्य विजय धर्मधुरेन्द्र महाराज का शुक्रवार को नगर में ढोल-नगोड़ों से मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आचार्य का स्वागत किया। साथ ही भगवान महावीर की रथ यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को आचार्य साधुवृत्ति आश्रम से चलकर दिल्ली रोड, पीएन शर्मा पार्क से होते हुए बिजली घर, नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए श्री श्वेतांबर मंदिर में पहुंचे। जहां पर श्री महावीर स्वामी सेवा समिति, श्री आत्म वल्लभ जैन युवा मंडल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद श्री महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में श्री जैन श्वेतांबर मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा नगर के मुख्य रास्तों से निकाली गई। यात्री में आचार्य विजय धर्मधुरेन्द्र महाराज के साथ तीन साध्वी, दो साधु भी शामिल रहे। यात्री घट्टा बाजार से चलकर ठाकुर द्वार, संजय मूर्ति, महावीर मार्ग, अजितनाथ मंदिर गांधी रोड, अतिथि भवन, नेहरू मूर्ति होते हुए वापस मन्दिर में पहुंची। इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट संतोष कुमार जैन, महामन्त्री जुगमेंद्र जैन, जय भगवान जैन, पवन कुमार जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, कोमल जैन, सरला जैन, क्षमा जैन, राखी जैन, अनिता जैन, रेणुका जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें