फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन और माता माधवी की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई ।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन समिति के जिला कार्यालय, रेलवे रोड, नगर बड़ौत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समिति प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने भगवान अग्रसेन व माता माधवी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर बागपत कार्यक्रम संयोजक समिति के जिलाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने अतिथियों का सम्मान शाल भेंटकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों ने भगवान अग्रसेन व माता माधवी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि भगवान अग्रसेन जी सूर्यवंशी थे और उनका विवाह वसंत पंचमी के दिन नाग कन्या माता माधवी के साथ स्वयंवर में हुआ। हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने कहा कि हम समाजवाद के जनक महाराजा अग्रसेन जी के वंशज हैं, हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए। इसमें संयोजक समिति ने प्रसाद बांटा। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी सत्यपाल अग्रवाल ने की। संचालन नितिन गुप्ता ने किया। इसमें सत्यपाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, नीरज गर्ग, नितिन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रियाशु गुप्ता, वैभव गोयल, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता आदि ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें