अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
60 महादानियों ने किया रक्तदान, ब्लड बैंक प्रभारी ने अन्य से जरूरत पड़ने पर बुलाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। लाला लालमन दास जैन धर्मशाला में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। महादानियों का उत्साह ऐसा था कि ब्लड बैंक फुल हो गया। 60 महादानियों ने रक्तदान किया, जिनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी ने अन्य आठ महादानियों को जरूरत पड़ने पर बुलाने की बात कह कर आभार जताया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर किया। लायंस क्लब के सदस्यों ने डीएम को शॉल भेंट कर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। डीएम ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से खुद का शरीर भी फिट रहता है। रक्तदाता जीवनदाता होता है। क्योंकि दुर्घटना के घायलों और अन्य बीमारियों में जरूरतमंदों को दान किया हुआ रक्त ही चढ़ाया जाता है। रेडक्रॉस समिति के सचिव लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने से आत्मिक सुख मिलता है।
जिला संयुक्त अस्पताल के रक्त बैंक के प्रभारी डा. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि जरूरतमंद के लिए 24 घंटे रक्त उपलब्ध रहेगा। बताया कि अमर उजाला, लायंस क्लब और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रयास से 68 लोगों ने पंजीकरण कराया था। ब्लड बैंक की क्षमता के अनुसा 60 महादानियों ने रक्तदान किया। अन्य आठ को जरूरत पड़ने पर बुलाने की बात कही गई है। शिविर में भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी, इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी, जैन समाज अमीनगर सराय का सहयोग रहा। इस दौरान लायन दीपक गोयल, लायन ईश्वर अग्रवाल, जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव, व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बंसल, दिनेश जैन, लायन संजय गर्ग, लायन राकेश बंसल, शिवकुमार मित्तल, हंसराज गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अतुल जिंदल, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
इन सभी ने किया रक्तदान
सचिन आर्य, दीपक पंडित, आलोक गर्ग, वरुण शर्मा, नीरज वर्मा, अनु मलिक, कालूराम, दीपक गुप्ता, निशांत भारद्वाज, रोबिन कुमार, कार्तिक जैन, सोनू वर्मा, नितिन मित्तल, योगेश कुमार, रवि यादव, लोकेश, तुषार, हरेंद्र यादव, संदीप, सुधीर शर्मा, रिषभ जैन, जितेंद्र, अंकित जैन, विपिन शर्मा, अभिषेक, कुलदीप भारद्वाज, अजय कुमार, अमित शर्मा, वरुण यादव, वकील अहमद, विकल शर्मा, कालूराम, लक्ष्मीनारायण, शशांक मलिक, सचिन यादव, मुकुल भटनागर, विकास शर्मा, रोहित कुमार, शिवम शर्मा, आशीष, सन्नो, दीपकमल, रितिक, जाकिर हुसैन, इरफान अली, आजाद अली, ब्रह्मपाल, मोहन वर्मा, राजू, विक्की गर्ग, विकास शर्मा, राजकुमार, नीरज पूनिया, राहुल, महेश, डा. कुंवरपाल, विक्षित शर्मा, विपुल पालीवाल समेत 60 ने रक्तदान किया।
इनका भी विशेष सहयोग रहा
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, विकल शर्मा, लायन संजय गर्ग, किसान मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष अनु मलिक, सभासद इरफान अली, दिनेश जैन का विशेष सहयोग रहा। शिविर में अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राज किशोर गोयल ने 36वीं बार रक्तदान किया।