फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की श्रीकृष्ण और महाकाली की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने की श्रीकृष्ण और महाकाली की आराधना
विज्ञापन

बड़ौत। छोटी दीपावली पर नगर और देहात क्षेत्र के लोगों ने सवेरे उठकर पूरे घर की सफाई की। बाद में नरकासुर का वध करने वाले भगवान श्री कृष्ण और महाकाली की आराधना की। रात के समय 25 दीपक जलाकर कुल देवता, स्थान देवता और ग्राम देवता को अर्पित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय श्रद्धालुओं ने यम तर्पण भी किया। मान्यता है कि यह दिन यम से जुड़ा है और यम पूजा करने से अनेक रोगों का विनाश हो जाता है। दूसरी तरफ शुक्रवार की देर रात्रि धनतेरस के दिन आधी रात तक खुले रहे बाजारों में शनिवार को छोटी दीपावली के दिन सुबह से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीददारी की। हर तरफ लोगों की भारी भीड़ के चलते बाजारों में पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। दीपावली पर मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की पूजा के लिए मूर्तियां खरीदने को लोगों में भारी उत्साह था। नगर के बिनौली रोड, मीरापुर रजबहे, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, घटटा बाजार में सबसे ज्यादा मिट्टी की मूर्तियां खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें