फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक चालकों-एजेंटों में संघर्ष, तोड़फोड़

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय में बस स्टैंड पर झगड़ा करते मैजिक चालक व एजेंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में अवैध वसूली के विरोध पर मैजिक गाड़ी के चालक से की गई मारपीट के मामले में मंगलवार को गाड़ी चालक और एजेंट आमने-सामने आ गए। उनके बीच बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर थाने के पास अमीनगर सराय मोड़ पर जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बागपत-मेरठ रोड पर चलने वाली मैजिक गाड़ियों के चालकों और एजेंटों में अवैध वसूली को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा है। 30 के स्थान पर 50 रुपये मांगने पर सोमवार को मैजिक चालक महताब ने विरोध किया था। रुपये देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी विवाद में मेरठ से मैजिक गाड़ी चालक और मालिक अमीनगर सराय मोड़ पर पहुंचे। वहां उनकी एजेंटों से कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मेरठ से आए लोगों में वहां के एजेंट भी थे। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। झगड़े में अमीनगर सराय निवासी शादाब, अजीज और मेरठ के पावटी निवासी युवक मोमीन घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष शरद तिजारा ने बताया कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें