बड़ौत (बागपत)। वेलेंटाइन वीक की युवाओं पर खुमारी अलग ही दिखाई देती है। हो भी क्यों ना, एक-दूसरे को तोहफे देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस सप्ताह का क्रेज ही अलग जो है। सोमवार को युवाओं ने टेडी डे सेलेब्रेट किया। अपनी साथी के दिल में खास जगह बनाने के लिए गिफ्ट के रूप में टेडी बियर खरीदकर दिया।
वेलेंटाइन वीक चल रहा है। युवा रोज-डे, प्रपोज-डे मना चुके है, सोमवार को बारी थी अपने साथी के दिल में खास उपहार देकर जगह बनाने की। लड़कियों को टेडी काफी पंसद होता है। यहीं वजह रही कि शहर के गिफ्ट शॉप पर टेडी बियर खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ रही। एक गिफ्ट शॉप पर पहुंचे दो युवकों राहुल और विजय ने बताया कि वह अपनी दोस्त के टेडी बियर खरीदने आए है। दोस्त के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बिखरी रहे, यही उनकी तमन्ना है। इसके कुछ युवा प्रॉमिस डे की तैयारी भी करते नजर आए। उन्होंने प्रेम भरे संदेशों वाले ग्रिटिंग कार्ड और अन्य गिफ्ट खरीदें।
वेलेंटाइन वीक
तारीख डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी किस डे
13 फरवरी हग डे
14 फरवरी वेलेटाइन डे