फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला नर्सिंग अधिकारी से संबंध बनाए

Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुराना गांव के अनुज तोमर ने खुद को मेरठ में तैनात सिपाही बताकर एक अस्पताल की महिला नर्सिंग अधिकारी से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के एक अस्पताल में तैनात महिला नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले गुराना गांव के अनुज तोमर के साथ दोस्ती हो गई थी। अनुज ने खुद को सिपाही बताकर मेरठ पुलिस लाइन में तैनाती होने की जानकारी दी और शादी का झांसा देकर बागपत में यौन संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने पांच लाख नकद और 4.85 रुपये आनलाइन लिए। इसमें से 4.24 लाख वापस लौटा दिए।
आरोप है कि अनुज ने उसके अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। उसने अनुज तोमर के आइकार्ड की जांच कराई तो पता चला कि अनुज सिपाही नहीं है, बल्कि फोटोग्राफर का काम करता है। पांच मार्च को राष्ट्र वंदना चौक के पास से उसका अपहरण का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

साथ ही संबंध नहीं बनाने पर दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनुज तोमर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें