फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजकुमारी की राशन की दुकान को चला रहा था मदन, अफसरों ने कर दी सील

विज्ञापन
ढिकौली में ग्रामीणों से जानकारी लेते ​जिला पूर्ति विभाग के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- ढिकौली गांव का मामला, ग्रामीणों ने घटतौली और अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का लगाया था आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। ढिकौली गांव में राजकुमारी की सस्ते गल्ले की राशन की दुकान का संचालन मदन कर रहा था। पूर्ति निरीक्षक के बुधवार को सूचना देने के एक घंटे बाद भी राशन डीलर के नहीं आने पर दुकान सील कर दी गई। इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई।

कुछ दिन पहले ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कम राशन देने और अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप लगया। उन्होंने बताया कि वितरण का समय निर्धारित होने के बाद भी दुकान बंद है। इसकी शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल टीम के साथ बुधवार को जांच करने पहुंचे। जहां उन्होंने राशन डीलर राजकुमार को सूचना देकर दुकान पर आने के लिए कहा, लेकिन राशन डीलर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि जांच में पता चला कि राजकुमारी की दुकान का संचालन मदन कर रहा है और उसके द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। उधर, ग्रामीण नरेश, नीरज, विनय, राधा देवी, सुरेंद्री देवी, उषा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आपूर्ति निरीक्षक से डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दूसरे व्यक्ति से दुकान का संचालन करने और स्टॉक की जांच के लिए राशन डीलर के नहीं आने पर गोदाम सील कर दिया गया। दुकान के निलंबन की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें