फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम, बचकर आगे जलभराव व गंदगी है

विज्ञापन
बीडीओ को जलभराव व गंदगी से बचाते ग्राम प्रधान। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ढ़िकाना गांव में निरीक्षण करने पहुंची बीडीओ को मिला जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ढ़िकाना गांव से लगातार जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को डीएम के आदेश पर बीडीओ बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने गांव में जलभराव व गंदगी मिलने से नाराजगी जताई। इतना ही नहीं कई बार तो खुद ग्राम प्रधान ने बीडीओ को जलभराव से बचने के लिए सतर्क किया। वहीं, पंचायतघर में वाईफाई न मिलने पर ग्राम सचिव को निर्देशित किया।
डीएम को ग्राम ढ़िकाना में अव्यवस्था की शिकायत मिली है। गांव में न तो सफाई है और न ही निकासी की व्यवस्था। इस पर बीडीओ ज्योति बाला निर्देश पाकर एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार, एडीओ आईएसबी योगेंद्र, लिपिक वर्षा के साथ गांव में निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले पंचायतघर का निरीक्षण किया। यहां ग्राम पंचायत सहायक ने वाईफाई न होने की शिकायत रखी। उन्होंने इसकी व्यवस्था तत्काल कराने की हिदायत दी। बीडीओ ने पंचायतघर में रखे विभागीय रिकार्ड व पंचायत सहायक द्वारा किए गए कार्यों की जांच की। इसके बाद गली-मोहल्लों में सफाई की व्यवस्था परखी। उन्होंने विद्यालय के पास जलभराव व गंदगी देख नाराजगी जताई तथा ग्राम सचिव शैंकी से जवाब मांगा। इस दौरान ग्राम प्रधान यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व एसडीएम सुभाष सिंह ने भी गांव का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि निरीक्षण में कुछ खामियां मिली हैं। उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। वाईफाई की सुविधा कराने के लिए ग्राम सचिव कहा है। उधर, ग्राम सचिव शैंकी ने बताया कि गांव में पेयजल टंकी के पाइप लीक होने से पानी बहता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें