फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब के लोगों ने मां-बेटे को पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटुंब के लोगों ने मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर शुक्रवार की रात में पारिवारिक विवाद के चलते चार युवकों ने मां और बेटे को पीटकर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उनका सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

घायल सुमित्रा पत्नी स्वर्गीय चेतन लाल और उसका बेटा अनिल निवासी गुराना रोड शामिल है। उनके कुटुंब के लोगों से उनका विवाद चल रहा है। इसके चलते जब वे शुक्रवार की रात अपने घर पर थे। तभी चार लोग आए और उन पर हमला बोला। उन्होंने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से दोनों को पीटकर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल सुमित्रा ने कोतवाली में चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें