फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी की टीम ए ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
लुहारी गांव में ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार की रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबला लुहारी गांव की टीम ए और गुराना गांव की शहीद भगत सिंह एकेडमी के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले मेें लुहारी गांव की टीम 29-24 अंकों से विजयी रही।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला शहीद भगत एकेडमी गुड़ मंडी बड़ौत और बिजरौल के बीच हुआ। इसमें शहीद भगत सिंह एकेडमी 36-24 के अंतर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल लुहारी गांव की टीम ए और शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी गुराना बी के बीच हुआ। इसमें लुहारी गांव की टीम ए 32-28 अंकों से विजयी रही। फाइनल मुुकाबले में लुहारी गांव की टीम ए ने शहीद भगत सिंह एकेडमी को 29-24 से हराया। विजेता टीम को पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, उदयवीर दांगी व जयप्रकाश ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट ऑलराउंडर वंश और बेस्ट रेडर बादल, बेस्ट डिफेंडर अरुण को चुना गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एडवोकेट विशेष तोमर, फारूक अली, संदीप दांगी, कपिल, विकास, सनी, अमित, आकाश, नरेंद्र, अजय उर्फ गोलू, बजरंगी, बादल व राजा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें