बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर के उपस्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंची लखनऊ से आई स्वास्थ्य व
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ से टीम पहुंची। उसने सीएचसी, पीएचसी के अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय और सीएचसी बागपत में बनाई गई कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। टीम ने चिकित्सकों को टीकाकरण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. दिनश कुमार ने बताया कि बुधवार को लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी और पीएचसी पर चलने वाले नियमित गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का निरीक्षण किया। टीम ने बागपत सीएचसी के अतिरिक्त गौरीपुर जवाहरनगर तथा बली गांव में उपकेंद्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली। टीम ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त टीम ने सीएमओ कार्यालय और सीएचसी बागपत में कोल्ड चेन का निरीक्षण कर वैक्सीन के रखरखाव संबंधी निर्देश देकर जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण की जानकारी ली। टीम में डॉ. अमित सिंह जेडी ट्रेनिंग, संतोष भारती आरआई कॉर्डिनेटर, अरशद बेग यूएनडीपी मौजूद रहे। टीम के निरीक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह, एसीएमओ डॉ. गजेंद्र, सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत, सुनील कुमार मौजूद रहे।