फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के इनामी लव कुमार ने दिल्ली कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिसंबर 2019 को हुए सुदेश हत्याकांड में वांछित था लव कुमार
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली समेत अन्य थानों में दर्ज है दर्जनों मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर के शताब्दी नगर में पांच दिसंबर 2019 को हुए सुदेश हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश लव कुमार ने शनिवार को दिल्ली के एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बड़ौत कोतवाली पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

25 हजार के इनामी बदमाश लव कुमार पुत्र अनिल निवासी शिव बिहारी ने बड़ौत नगर की शताब्दी नगर में पांच दिसंबर 2019 को ऋषिपाल की पत्नी सुदेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में सुदेश का मौसेरा भाई संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे पूर्व लव कुमार ने 30 नवंबर 2019 को सुदेश के बेटे नीशू की भी हत्या कर दी थी। इन दो हत्या के मामले में लव फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गत सप्ताह ही कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने इनामी राशि को 50 हजार करने की संस्तुति एसपी कार्यालय पर भेजी थी। कोतवाल ने बताया कि जानकारी मिली है कि लव कुमार ने शनिवार को दिल्ली की एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बड़ौत पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें