महिला समेत छह घायल, दोनों पक्षों ने दी थाने में तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। दौज्जा गांव में शुक्रवार की शाम कुत्ते को पीटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों की ओर एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
दौज्जा गांव में कुत्ते को पीटने को लेकर इकरामुद्दीन और कय्यूप पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि पहले ने इकरामुद्दीन पक्ष ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर कय्यूम पुत्र यासीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कय्यूम के पक्ष के लोगों ने इकरामुद्दीन पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे मुस्तफा, चांद, फिरोज, दिलशाद पुत्रगण इकरामुद्दीन तथा नर्गिस पुत्री इकरामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। यहां एक पक्ष के दिलशाद, फिरोज व मुस्तफा जबकि दूसरे पक्ष के कय्यूम को जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर दी है है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की कर कार्यवाही की जाएगी।
उधर, बुढेड़ा गांव में भी मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में राहुल पुत्र राजेंद्र, संजय पुत्र जिले सिंह, जय सिंह पुत्र अतर सिंह, संदीप पुत्र जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया गया है। इन्होंने भी थाने पर नामजद तहरीर दी है।