फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फेसबुक पर हुआ प्यार, आठ बच्चों का पिता निकला प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रटौल। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और जब प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची तो वह आठ बच्चों का पिता निकला। इसका पता चलने पर प्रेमिका शिकायत करने रटौल चौकी पहुंच गई और इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। हालांकि लोगों ने महिला को समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

रटौल चौकी पर पहुंची महिला ने बताया कि चार साल पहले फेसबुक पर उसकी रटौल के युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनोंं के बीच बातचीत होने लगी तो एक दूसरे से प्यार हो गया। पिछले चार साल से युवक अविवाहित बनकर उससे बातचीत कर रहा था। पिछले कुछ दिन से प्रेमी से फोन पर उसकी बातचीत नहीं हुई तो वह प्रेमी के घर रटौल पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि उसका प्रेमी अविवाहित नहीं, बल्कि आठ बच्चों का पिता है। इसका पता चलते ही महिला भड़क गई और वहां से हंगामा करते हुए चौकी पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि लोगों के समझाने पर महिला शांत होकर वापस चली गई। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें