बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में 89 शिकायतें पहुंची, जिनमें से मात्र पांच का निस्तारण किया गया। डीएम ने लंबित शिकायतों का पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील में डीएम राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। राजस्व विभाग की आठ, विद्युत निगम की छह, नगर पालिका और पुलिस विभाग की पांच-पांच सहित कुल 26 शिकायतें आई। इनमें मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने गेत समाधान दिवसों में आई शिकायतों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निदान कराने के कडे़ निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, सीओ युवराज सिंह आदि मौजूद रहे। बागपत तहसील में एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस, आपूर्ति और राजस्व विभाग से संबंधित 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अनुभव सिंह, तहसीलदार प्रसुन्न कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बड़ौत संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ हरीश भदौरिया ने जनसमस्याएं सुनी। राजस्व की 20, पुलिस विभाग की छह, विकास विभाग की चार, नगरपालिका की एक, चकबंदी की एक, विद्युत निगम की दो, सिंचाई विभाग- डूडा विभाग, कृषि विभाग व सर्वे विभाग की एक-एक शिकायत आई। कुल 42 शिकायतें आई, जिनमें से मौके पर मात्र तीन का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर बीडीओ ज्योति बाला, बीडीओ राजीव शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजमल, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एसडीओ ऊर्जा निगम राणा प्रताप, लवकुश आदि मौजूद रहे।