फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोरा में भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
धनौरा सिल्वर नगर में भगवान र्पाश्वनाथ की रथयात्रा निकालते समाज के लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
धनोरा में भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। धनोरा सिल्वर नगर गांव में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वाधान में रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा सुप्रसिद्ध बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली। रथयात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर धुनों पर जैन समाज के लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन

मंदिर मंच पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके उपरांत बोलियां हुईं। बोलियों में श्री जी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य मुकेश जैन, सारथी बनने का सौभाग्य मुकेश जैन, कुबेर व इशाण इंद्र बनने का सौभाग्य सुभाष जैन, राजेंद्र को मिला। भगवान श्री के खजांची बनने का सौभाग्य अनिल जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद मंदिर से बैंडबाजों के साथ भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा में भगवान नेमिनाथ की बरात, इंद्रसभा, जिनवाणी रथ, कमठ का उपसर्ग, स्वर्ण जयंती, बार्डर पर देश भक्ति, ढोल नासिक पार्टी, शहनाई पार्टी, भगवान नेमीनाथ का रथ, भगवान बाहुबली का अभिषेक, डांडिया नृत्य सहित दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। रथयात्रा में जैन समाज के लोग बैंडबाजों की मधुर धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा में वैभव जैन, आशीष जैन, मोनू जैन, विक्की जैन, प्रमोद जैन, अनंत जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे। रथयात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें