फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर की गई थी रवि की हत्या

Tue, 09 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजली मिस्त्री रवि की हत्या के मामले में पुलिस को अहम क्लू मिल गए हैं। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस सूत्रों की माने तो लूट के विरोध पर रवि की हत्या की। हत्या में प्रयुक्त बाइक पुलिस को मिल गई है। लूटी गई बाइक की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी रवि अपने दोस्त राजू के साथ शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित ठेके से बीयर लेने के लिए 28 अप्रैल की रात बाइक से गया था। वहां से लौटते समय उसकी गोली मारकर हत्या की। मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने मोहल्ले के ही तीन युवक विकास पुत्र सूबे, प्रशांत उर्फ छोटे पुत्र मुनेश और शेखर पुत्र राजवीर पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस की विवेचना में सामने आया कि उसकी हत्या नामजद मुल्जिमों ने नहीं, किसी अन्य ने की है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर और सर्विलांस की मदद से असली मुल्जिमों तक पुलिस पहुंच गई। आरोपियों ने पकड़े जाते ही वारदात का इकबाल कर लिया। सूत्रों की माने तो लूट के विरोध पर रवि की हत्या की। शंकर राय ने कहा केस के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें