बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा ईयर फोन लगाकर स्कूली वाहन को चलाते हुए ड्राइवर मिले तो उनके लाइसेंस निरस्त होंगे। बसों की फिटनेस, टायरों की चेकिंग कराई जाए। छात्र-छात्राओं को वाहनों में भरकर ले गए तो कार्रवाई होगी। स्कूल के समय भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होना चाहिए।
सोमवार को डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होेंने कहा वाहन चालकों के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन कराए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का चिह्न कर सुधारात्मक उपाय करें। समय-समय पर चालकों के नेत्र परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। सड़क के किनारे एवं मध्य में सफेद पट्टी लगाने पर विचार किया। गौरीपुर मोड़ तिराहे पर गड्ढे भरे जाए और टटीरी रेलवे क्रासिंग पर डिवाइडर लगाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के वाहनों पर प्रशिक्षित चालक को ही रखे। चालक और परिचालक का पुलिस सत्यापन भी कराएं। मानक के अनुसार बच्चों को बैठाने की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। वाहनों की गुणवत्ता के संबंध में एआरटीओ से भी फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत वाहन का ही उपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बगैर फिटनेस वाहन सीज कराए जाएंगे और संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर करा जाएगी। स्कूल बस की तेज रफ्तार पर लगाम लगाई जाए।
राष्ट्रवंदना चौक को नो-पार्किग जोन घोषित कराने के एआरटीओ के निर्देश दिए। आसपास टैंपो, बस ट्रक खड़े किए जाए। वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाए। दुर्घटना करने वाले वाहनों को चिन्हित करें ं। इसमें एसपी अजय शंकर राय, सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम डीपी सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एएसपी अजीजुल हक, एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा आदि रहे।