फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा से टपरी तक लूप लाइन का हुआ ट्रायल, बढेगी लूप लाईन की तीस किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड

विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रायल इंजन को हरी झंडी दिखाते स्टेशन मास्टर बसंत कुमार। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बढे़गी लूप लाइन की तीस किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर खेकड़ा से टपरी तक लूप लाइन की पंद्रह से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में बढ़ोतरी हो गई है। लाइन की चेकिंग के लिए लूप लाइन इंजन का ट्रायल किया गया। इसके साथ ही इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के दौड़ाने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाया गया था। इस कारण सभी ट्रेनों को बंद किया गया था। लॉकडाउन में ही रेलवे ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने के लिए लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया था। दिल्ली से टपरी तक लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है। शुक्रवार को इस मार्ग पर लूप लाइन के इंजन का ट्रायल किया गया। स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग के सभी स्टेशन यार्ड की लूप लाइन में पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड थी। खेकड़ा से टपरी तक इंजन से लूप लाइन का ट्रायल हुआ। इससे अब ट्रेन तीस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें