फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर तस्करों से इंजेक्शन खरीदने वालों को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी के परिजन की इंजेक्शन लगने के बाद हुई मौत तो पुलिस उसे बनाएगी गवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रेमडेसिविर इंजेक्शनों की तस्करी करने वालों पर पुलिस सख्त शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। ऐसे लोगों को तलाश किया जा रहा है, जिन्होंने इन लोगों से इंजेक्शन खरीदे थे। यदि इंजेक्शन लगने के बाद किसी मरीज की मौत हुई है तो उसे इस मामले में गवाह बनाया जाएगा। ताकि आरोपियों को कोर्ट से किसी तरह की राहत मिलने की गुंजाइश न बचे।
बागपत कोतवाली पुलिस, एसओजी और एफडीए की संयुक्त टीम 19 मई की रात राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक एक्सयूवी गाड़ी से 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर बरामद कर मनमोहन व उसके बेटे मुकुंद निवासी गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर और बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया था। जांच में ये इंजेक्शन नकली साबित हो चुके हैं। दो आरोपी इस मामले में अभी भी फरार हैं। मामले की जांच कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने तस्करों से इंजेक्शन खरीदे, उन्हें तलाश किया जा रहा है। जिससे उन्हें इस मामले में गवाह बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना की कंपनी को भेजा गया नोटिस
रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने तेलंगाना की कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शनों पर तेलंगाना की एक कंपनी का रेपर लगा है, जिसका डिपो दिल्ली में है। डिपो को इंजेक्शन के संबंध में नोटिस देकर पूछा गया कि क्या यह इंजेक्शन उनकी कंपनी के हैं। नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें