फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बड़का में दिखा तेंदुए जैसा जानवर

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिलवाड़ी गांव के बाद सोमवार की तड़के बड़का गांव में ग्रामीणों को तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया तो उनमें दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे लोग चिल्लाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़े। बाद में जब लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर काफी संख्या में ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जंगल में पहुंचे तो उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने वन अफसरों को तेंदुआ होने की सूचना दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी वन अधिकारी गांव में नही पहुंचे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 

ग्रामीणों का कहना था कि गत दो सप्ताह से क्षेत्र में एक तरफ जहां शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। वहीं, तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर दहशत फैला रहे हैं। लेकिन वन अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। उधर, हिलवाड़ी गांव में भी तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत है। खेतों में जाने से लेकर घर के कामकाज तक में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बछड़ों का शिकार करने के बाद तेंदुआ और भी खूंखार हो गया है। यदि जल्द ही तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो वह गांव में अन्य को भी शिकार बना देगा। उन्होंने गांव में दिन व रात के समय वन विभाग के अफसरों द्वारा गश्त बढ़ाएं जाने की मांग उठायी।

उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कि गांव में वनकर्मियों की टीम गठित कर दी गई है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें