गौरीपुर में पैमाइश करते एंटी भूमाफिया सेल के सदस्यों से उलझते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारी विरोध के बीच एंटी भूमाफिया सेल ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद गांव में तनाव बन गया। ग्रामीणों ने विरोध भी किया।
सोमवार को एंटी भूमाफिया सेल की टीम ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव में अभियान चलाया। नक्शे से भूमि की पैमाइश की। इसमें माध्यमिक विद्यालय के रास्ते पर लोगों का कब्जा मिला। टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर ने बताया स्कूल के रास्तों को कब्जा मुक्त करने के लिए लोगों को चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माने।
इसके बाद जेसीबी को बुलवाकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाया। इसका लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। चेतावनी दी यदि दोबारा सरकार की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कानूनगो ने बताया अभियान जारी रहेगा। जमीन को कब्जा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके साथ विनोद शर्मा, श्यामपाल राठी, वरूणवेश, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र यादव, सुशील शर्मा मौजूद रहे।