जनसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं। मैं इसका विरोध करता हूं, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम इंडिया में उन पर मोटा पैसा खर्च किया गया था। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी हुआ था, प्रधानमंत्री जितना पैसा ओलंपिक खेलों पर खर्च करना चाहते हैं, उससे देश में ढाई लाख ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनवाकर उनमें कोच नियुक्त किए जा सकते हैं। इससे युवा पीढ़ियों का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा। युवा मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। युवा पीढ़ी का रुझान खेलों की ओर बढ़ने से युवा नशाखोरी और अन्य गलत लतों से भी बच सकेगा।
कहा कि खेलों को बढ़ावा मिलने पर अपराधों पर भी अंकुश लग जाएगा, मेरे दादाजी ने भी इसलिए ऐसे खेलों का विरोध किया था। खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा कि एक सांसद बृजभूषण है जो खिलाड़ियों का अपमान करते हैं। दूसरे सांसद चौधरी जयंत सिंह हैं जो खिलाड़ियों के लिए समर्पित हैं। सांसद निधि से खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण करा रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की पहली किस्त आ चुकी है। चौधरी जयंत सिंह खिलाड़ियों कि भलाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विधानसभा चुनावों पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार में है, वहां भाजपा को सरकार से बाहर किया जाएगा और जहां विपक्ष में है वहां विपक्ष में ही रखा जाएगा। कहा कि एनडीए में भी सब कुछ ठीक नही है, जो घटक साथ थे वो भी अलग लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के पास सीएम का चेहरा भी नहीं है। अखिलेश की नाराजगी जायज है, राजस्थान में हमारा कांग्रेस से समझौता हो चुका है।
बागपत के खेकड़ा में गांधी विद्यालय इंटर कॉलिज में मिनी स्टेडियम के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी, इसके पश्चात खिलाड़ियो का सम्मान करेंगे।