फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके लिए फिर से लॉकडाउन

विज्ञापन
बागपत में लॉक डाउन लगने के बाद बंद की गई शौकत मार्किट के पास तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए जिले को तीन जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक थाना स्तर पर एक रैपिड टीम गठित की गई है। इन दो दिनों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम और एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में पर्याप्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। आमजन से आह्वान किया कि सरकार के निर्देशों का पालन करें। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। डीएम ने बताया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संयुक्त भ्रमण करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस टीम और यूपी 112 टीम लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराएंगी।
संयम दिखाएं, इमरजेंसी में यहां करें कॉल
कंट्रोल रूम 0121-2220027
सीएमओ 7060263131
नोडल अधिकारी प्रशासन 9454465043
नोडल अधिकारी पुलिस 9454401030
नोडल अधिकारी कोरोना 7300757455
जिला अस्पताल 9897867669
सीएचसी बागपत 9999778149
एंबुलेंस 102, 108
हेल्पलाइन 1075
पुलिस हेल्पलाइन 112
यह रहेंगे बंद
- जिले के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
- बाजार और गल्ला मंडी बंद रहेगी।
- व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेेेंगे।
- आवश्यक सेवाओं को छोड़कर परिवहन बंद रहेगा।
इन्हें मिलेगी छूट
- आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल खुलेंगे।
- स्वास्थ्य कर्मियों के आवागमन जारी रहेगा।
- सफाई कर्मचारियों का आवागमन जारी रहेगा।
- डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध नहीं है।
- मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
स्वच्छता का चलेगा विशेष अभियान
बागपत। जिले में स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति का विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक यह अभियान जारी रहेगा।
जारी रहेंगे निर्माण कार्य
बागपत। देहात क्षेत्र में उद्योग चलेंगे। एक्सप्रेस-वे, पुल, सड़कें, लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य, सरकारी भवन और निजी प्रोजेक्ट पर कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले बढ़ी खरीदारी
बागपत। दो दिन के लॉकडाउन से पहले बाजारों में खरीदारी बढ़ गई। नगर के बाजारों में सुबह ग्राहक रोज की अपेक्षा अधिक रहे। पुलिस ने बाजार का भ्रमण किया। लोगों को समझाया कि धैर्य रखें।
ईंट भट्ठों से मजदूरों की वापसी
बागपत। दो दिन के लॉकडाउन को देखते हुए लोगों ने घर वापसी भी की। निजी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी। ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूर भी अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें