संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों को छह करोड़ 73 लाख रुपये के कृषि ऋण के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मेले का उद्देश्य किसानों को बैंकों से जोड़ना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।
मेले का उद्घाटन एस वासुदेव शर्मा, महाप्रबंधक सर्किल ऑफिस केनरा बैंक ने किया। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी किसानों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बैंकिंग अपनाने की सलाह दी। स्वरोजगार को अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के मूल मंत्र भी बताए। निदेशक शशि कुमार यादव ने बताया कि केनरा बैंक की ओर से समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क कराए जाते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में न केवल तकनीकी ज्ञान बल्कि उद्यमिता संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है।