फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केन्द्र पर लगी वाहनों की कतार, मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में पाठशाला मार्ग स्थित ए गन्ना तौल केन्द्र पर तीन दिन बाद गन्ना तौल शुरू हुई। जिसके कारण मार्ग पर गन्ने से लदे वाहनों की कतारें लग गई। दिन भर मार्ग पर जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

नगर में पाठशाला मार्ग पर बागपत शुगर मिल गन्ना क्रय केन्द्र है। तीन दिन से तोल बंद थी। मंगलवार को तौल शुरू हुई तो किसान बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर ले गए। केन्द्र क पास पाठशाला मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। शाम तक तौल कार्य चलता रहा। इससे मार्ग पर दिन भर जाम जैसे हालात रहे। किसान ब्रजपाल, राजपाल, कृष्णपाल, अनुज धामा आदि का कहना था कि एडवांस गन्ना होने के कारण केंद्र पर ऐसे हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें