जिस तरह से भाजपा की संगठनात्मक मजबूती व चुनाव की तैयारियां सबसे नीचे बूथ से शुरू होती हैं, उस तरह ही रालोद ने शुरुआत कर दी। पंचायत व विधानसभा चुनाव को देखते हुए रालोद ने एक बूथ, दस यूथ कार्यक्रम शुरू किया है, जो प्रदेशभर में चलेगा। रालोद ने यह भी तय किया है कि पंचायत चुनाव अब अकेले की जगह भाजपा के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।
पंचायत चुनाव समन्वय समिति के साथ पिछले सप्ताह ही रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बैठक करके आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करने की रणनीति बनाई। आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव को देखते हुए रालोद ने ज्यादा फोकस युवा व महिलाओं पर किया है। इनके सहारे संगठन को मजबूत किया जाएगा। युवाओं व महिलाओं से जुड़े मुद्दे ही हर मंच पर उठाए जाएंगे। इनमें खेल, कौशल विकास, नौकरी, महिला रोजगार शामिल रहेंगे।