फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और गन्ने के लिए हंगामा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह बाद आयोजित हुए किसान दिवस में किसानों ने बिजली, गन्ना और नहरों में पानी की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। टीकरी के एक  किसान ने डीएम के सामने सभागार में ही आत्महत्या करने तक की धमकी दे डाली। इसे लेकर भी काफी हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने जुलाई की बैठक में आईं समस्याओं का अभी तक निस्तारण न होने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और तीन दिन में हल करने के कड़े निर्देश दिए।

 किसानों द्वारा भूमि विकास बैंक द्वारा नोड्यूज के बदले शुल्क मांगने की शिकायत पर उन्होंने एलडीएम की क्लास ली। निर्देश दिए कि किसी भी बैंक द्वारा नोड्यूज के बदले कोई शुल्क लिया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।इसके बाद हंगामा ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर हुआ।
विज्ञापन


बागपत में छह माह से लंबित ट्यूबवेल समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्राम टीकरी के सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर दूसरे का ट्यूबवेल लगा हुआ है। जिसे हटवाने के लिए वह कई बार प्रार्थना-पत्र देक चुका है, लेकिन अधिकारी कनेक्शन काटने की बजाय, उसे नोटिस भेज रहे हैं, जबकि दूसरा व्यक्ति आराम से नलकूप चला रहा है। चक्कर काटते-काटते वह परेशान हो गए

 उसका उत्पीड़न नहीं रोका गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर डीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्ना भुगतान को लेकर भी खूब हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया न तो भुगतान हो रहा है और न ही रेट तय किए जा रहे हैं।

डीएम ने डीसीओ को इस व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किसानों ने नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने, शिक्षकों का सहीं समायोजन न होने, अस्पताल में चिकित्सक तैनात कराने, बिजली की लाइनों को ठीक कराने, सड़कें बनवाने, चौराहों पर संकेतक लगवाने, हाईवे से स्पीड ब्रेकर हटवाने, किसानों के खातों में बीज का पैसा न भिजवाने की शिकायत की। डीएम ने अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराने, सड़कों के प्रस्ताव भिजवाने एवं नहरों की सफाई के संबंध में बैठक करने के निर्देश दिए।
बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप गुर्जर, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, डीसीओ सुशील कुमार, पीडब्लूडी के एक्सईएन बालेंद्र, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें